news • 19 Dec 2025
69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (सॉफ्टबॉल)
14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में
उमादत्त स्मृति विद्यालय, दुआरी के दो होनहार खिलाड़ियों का मध्य प्रदेश टीम में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।
यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि समूचे रीवा संभाग के लिए गर्व का विषय है।
चयनित खिलाड़ी –
1️⃣ शिव पांडे – बालक वर्ग
2️⃣ दिव्या मिश्रा – बालिका वर्ग
विद्यालय परिवार की ओर से दोनों खिलाड़ियों को उनकी इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
साथ ही, इस सफलता के लिए दोनों खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी विशेष बधाई एवं साधुवाद, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी।
ईश्वर से कामना है कि आप दोनों खिलाड़ी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और विद्यालय, जिला एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और भी ऊँचा करें। ????????
विद्यालय परिवार, उमादत्त स्मृति विद्यालय, दुआरी